सलेमपुर (देवरिया) देवरिया जनपद में कार्यरत रहे निवर्तमान क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र को पत्रकारों व व्यापारियों ने भावभीनी विदाई दी।
विदाई समारोह में शुक्रवार को स्थानीय सिंचाई डाक बंगले पर मिलनसार व समस्याओं को बेहतर तरीके से निपटारा करने वाले क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र का स्थानांतरण बलिया जिले के लिए हो गया है। स्थानान्तरण होने की खबर सुनकर इनकी लोकप्रियता से राजनेताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों को विश्वास नहीं हो रहा था। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगले पर पत्रकार एकता समन्वय समिति व व्यापार मंडल सलेमपुर ने भावभीनी विदाई दिया। पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने समिति के मुखिया विश्वामित्र मिश्र के नेतृत्व में सम्मान पत्र व अंग वस्त्र भेंट किया गया। व्यापारियों ने विभिन्न तरह के स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस मौके पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के मुखिया विश्वामित्र मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तनवीर आलम, मीडिया प्रभारी लियाकत अहमद, सलेमपुर के प्रभारी शिवाकांत तिवारी, सलेमपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सूधाकर गुप्ता, तहसील अध्यक्ष रियासत अली, अमन सिंह, भाटपार रानी के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, आशीष बरनवाल, जफर भाई, अनवर अली, उमाकांत मिश्र, मेराज अहमद, मनोज तिवारी, डा० शिव कुमार, ज्ञासुद्दीन लारी आदि उपस्थित रहे।