पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा कर दी गयी श्रद्धांजलि

_रवीश पाण्डेय_


सलेमपुर,देवरिया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणब मुखर्जी के आकस्मिक निधन से नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मुरली मनोहर परिसर में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


नगर अध्यक्ष अशोक मद्देषिया ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर के बाद इन्होंने कांग्रेस के सरकार में वित्त मंत्री रह कर देश की सेवा करते हुवे राष्ट्रपति के पद पर आशीष हुवे उनके जीवन के आदर्शो से हमें शिक्षा लेनी होगी।


शोक सभा को नगर कोषाध्यक्ष मनोज गुप्त, मदन वर्मा, पंकज गुप्ता, बिरू गुप्ता, मनीष वर्मा, भोला गुप्ता, सुच्चन खान, आदि ने संबोधित किया।