समाजवादी पार्टी युथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत


*रवीश पाण्डेय*


सलेमपुर, देवरिया। समाजवादी पार्टी युथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री खुर्शीद आलम अंसारी का सलेमपुर विधानसभा में प्रथम आगमन पर डाकबंगला पर जोरदार स्वागत किया गया। खुर्शीद आलम अंसारी ने कहा कि मा अखिलेश यादव जी के विचारों पर मैं खरा उतरूंगा ।और सातो विधानसभा में दौड़ कर एक कर्मठी व मजबूत संगठन बनाऊंगा।


पूर्व विधायक मनबोद प्रसाद जी ने कहा कि खुर्शीद आलम अंसारी को पुनः जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी।


समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मारूफ अंसारी ने श्री अंसारी को माला पहना कर व मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए कहा कि खुर्शीद एक कर्मठी कार्यकर्ता है जो अखिलेश यादव के विचारों को समाज के सबसे निचले तपके के लोगो को बताने का काम करेंगे। और 2022 में देवरिया जनपद के सातों सीटो पर समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा होगा। योगी सरकार अल्पसंख्यको का उत्पीड़न कर रही हैं। जो न्याय के विरुद्ध है। कोरोना के नाम भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आज सपा 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ कर जीत फतह करेगी।और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः सरकार बनेगी।


इस दौरान इस्लाम खान, मारूफ अंसारी, आलोक यादव, अवनीश यादव, हरिवंश मौर्या, विकास, महंत, जामवंत, नवीन, अजय, मिथलेश यादव, पवन यादव, ऋषिकेश, गुलशन, सुजीत, नागेन्द्र, बलिस्टर, पंकज, अनिल, अभिनव यादव, अनिल गोंड, दीपक गुप्ता, जावेद , अजित यादव, खुर्शेद अंसारी, आदि लोग उपस्थित रहे।