शिक्षक के निधन पर दौड़ी शोक की लहर


सिकंदरपुर (बलिया)(विनोद यादव की रिपोर्ट)-मठिया निवासी सुरेंद्र नाथ शर्मा (पूर्व प्रवक्ता गांधी इंटर कॉलेज) सिकंदरपुर के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 3:00 बजे उनका निधन हो गया। 16 अगस्त 2020 से वे बीएचयू फिर पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान संघर्ष करते रहे। कल 21 सितंबर को वापस आने के बाद जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए प्रातः 22 सितंबर को स्वर्ग सिधार गए। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण कार्य में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। वे शुगर और बीपी के लंबे समय से मरीज थे। किडनी और लीवर भी सुचारू रूप से काम करना बंद कर दिया था। उनके 3 पुत्र व एक पुत्री है।इस दौरान लल्लन शर्मा, सुभाष शर्मा, वीर बहादुर शर्मा, शक्ति राज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, दिनेश शर्मा, राधामोहन, बृजेश आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।