सलेमपुर नगर के हरैया वार्ड के आर एल एकेडमी विद्यालय पर भाजपा ने एक गोष्ठी का आयोजन किया यह गोष्ठी किशान हितो को लेकर किया गया देश व प्रदेश द्वारा चलाया जा रहे आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत की योजना को जनता के बीच प्रचारित व प्रसारित कर किसान की समस्या को निजात कैसे दिलाये जाय यह गोष्ठी का प्रमुख बिषय रहा कार्यक्रम का शुभारम्भ सलेमपुर के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा व बिधायक काली प्रसाद ने किया। क्षेत्रिय सांसद ने कहा की किसानो के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नयी योजना लाकर किसानो को लाभ पहुचाने का कार्य किया है जिससे आत्म निर्भर भारत का किसान बन सके वही लोकप्रिय बिधायक काली प्रसाद ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत का किसान आत्म निर्भर होकर व्यवसायिक खेती की तरफ अग्रसर है ज़िससे उसकी फसल का मुल्य ज्यादा मिल सके किसान भारत का सशक्त नागरिक है उसके उन्नती के देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने नयी योजना से लाभाँवित करने का प्रयास किया है जैसे कि किसानो के लिये किसान सम्मान निधि ,सिचाई की व्यवस्था , किसान को खेती के लिये किसान क्रेडीट कार्ड आदि योजना प्रमुख है किसान के बिकास से राष्ट्र का बिकास संभव है इसलिये आत्म निर्भर किसान आत्म निर्भर भारत योजना को जनता के बीच संदेश देकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का प्रयास करे।
इस गोष्ठी मे भाजपा नेता अशोक पांडेय ओमप्रकाश यादव त्रिपुनायक जी कन्हैया लाल जैसवाल शिवाकांत तिवारी उमाकांत मिश्र ब्रिजेश उपाध्याय अभिषेक जैसवाल रविन्द्र श्रीवास्त्व रमाकान्त मिश्र बिनय पांडेय अशोक कुशवाहा गीरीस कुशवाहा मनंजय मौंर्या सत्यप्रकाश दूबे सुनील स्नेही धनंजय चतुर्वेदी अनुराग मिश्र चन्दन शेषनाथ जी रविन्द्र कौंसल पंकज पासवान बिकास रोंनियार अशोक तिवारी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।