गोष्ठी : आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर भारत

भाजपा लार मण्डल द्वारा कोहरा में किसान गोष्टी के तहत आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर भारत का आयोजन किया गया।


गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए *सांसद रविन्द्र कुशवाहा* ने कहा कि किसानों को बिचौलियों से मुक्त कराने के लिए संसद में पारित कृषि संशोधन अधिनियम किसान हित में है। पूर्व की सभी निर्धारित व्यवस्था लागू रहेगी सिर्फ बिचौलियों पर लगाम लगाया गया है। इससे देश का किसान अपनी उपज का लाभकारी मूल्य पा सकेगा।


*विधायक काली प्रसाद* ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किसानों के हित में लिए गए फैसले का विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। अब किसान खुद अपनी फसल का मूल्य नियंत्रित कर सकेंगे।इससे मनमानी पर रोक लगेगी।


उक्त अवसर पर जगदीश यादव, कमलेश तिवारी, अरुण पाण्डेय, किशन मोदनवाल, रजनीकांत सिंह, पुनीत शाही, विष्णुकांत तिवारी, त्रिभुवन सिंह, रमेश कुशवाहा, देव मोहन तिवारी, विवेक सिंह, कन्हैया चौहान, अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह राजू, हेमन्त कुमार (भोला) व अगल-बगल गाँव के किसान गण उपस्थित रहे।