हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत


बरहज आते समय हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय का हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बरहज विधानसभा के की सीमा बराव चौराहे पर संयोजक सुनील चतुर्वेदी व ब्लॉक अध्यक्ष रामकृपाल शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, अंग वस्त्र से स्वागत किया एवं उनका नागरिक अभिनंदन किया वहीं राजपुर नौका टोला में ब्लॉक उपाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह के नेतृत्व में, कटईलवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद ने स्वागत किया, में बरहज में हियुवा कार्यकर्ताओं ने गौरा, तिवारीपुर, पटेलनगर में जगह-जगह स्वागत किया इस दौरान राजपुर में भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के आवास पर हिंदू युवा वाहिनी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है विरोधी दल के पास न कोई नीति है ना कोई कार्यक्रम है सिर्फ उनका एक ही कार्यक्रम है मोदी और योगी जी का विरोध करना जनता उन्हें जान चुकी है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहा है और उनके विरुद्ध कोई भी षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद,चिंतामणि साहनी रामकृपाल शुक्ला राम मिलन सिंह,विवेक सिंह,विट्टू मद्धेशिया, प्रहलाद गुप्ता,रुद्रदेव मिश्रा, मुकेश पटेल,रामेश्वर गुप्ता आदि प्रमुख रहे।