लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर दी श्रद्धांजलि


लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर असुरन चौक पर उनकी मूर्ति पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व पार्टी नेताओं ने  माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जयप्रकाश नारायण की जयंती जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण एक आंदोलन का नाम है। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हमेशा दबे, कुचले, मजलूमों, गरीबों व मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे।वह भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया और आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा। वह महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर भड़क उठी थी और जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण घर-घर में क्रांति का पर्याय बन गए थे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज व देश में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक अमिट उदाहरण हैं जिन्होंने सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने का अवसर प्राप्त होने के बाद भी खुद को सत्ता से दूर रखा। देश के नवनिर्माण के लिए 'संपूर्ण क्रांति' की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राजनीति के युग पुरुष लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शत् शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 


इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव डॉ मोहसिन खान अवधेश यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी जयप्रकाश यादव जितेंद्र सिंह सिहांसन यादव सुनील सिंह एहतेशाम खान चर्चिल अधिकारी बिंदा देवी सुनील कनौजिया जावेद खान वेंकटेश्वर तिवारी धनंजय यादव लालमन यादव इमरान खान धर्मेंद्र यादव शहादत अली सिद्धिकी उर्मिला देवी कंचन श्रीवास्तव विनोद यादव त्रिलोकी नाथ यादव अजय यादव सूरज शुक्ला संदीप आर्य आफताब अहमद रमन्जय गुप्ता कृष्ण कुमार मौर्य शंभू नाथ साहनी सोमनाथ यादव मनीष पांडे विनोद विश्वकर्मा अविनाश तिवारी इंजमाम उल हक मुलायम यादव कमर कुरैशी राजू राकेश यादव अर्जुन यादव अबदुल्ल कयूम आदि मौजूद रहे।