देवभूमी देवरिया की जनता ने सत्य की राह को चुना, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को बनाया बिधायक



विधानसभा देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री सत्य प्रकाश मणि जी को बड़े जनादेश से विजयी बनाने के लिए देवभूमी देवरिया के भाजपा कार्यकर्ता व जनता ने सत्य की राह को अपना कर भाजपा के पक्ष में नया संदेश दिया है सबसे बड़ी बात यह रही की जहाँ भाजपा के पूर्व विधायक स्वo जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय सिंह निर्दल प्रत्यासी थे उसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओ का जोश कम नहीं दिखा भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी ने इस सीट को जिताने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ मे जोश भरने और उन्हे अपने अनुभव का सहयोग देकर विजय का मंत्र दिया जिस पर भाजपा कार्यकर्ता चलकर सफलता का लक्ष्य प्राप्त किये जबकि यह सीट भाजपा के लिये अति महत्वपूर्ण थी क्योकी देवरिया गोरखपुर मंडल का जिला है और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी गोरखनाथ मंदिर के महंत भी है l 2022 का बिधानसभा चुनाव उपचुनाव के आधार पर केन्द्रित था भाजपा की जीत ने प्रदेश को नया संदेश दिया है भाजपा के लिये देवरिया से सत्यप्रकाश मणि की जीत कार्यकर्ताओ की जीत मानी जा रही है भाजपा बिधायक सत्यप्रकाश मणि ने अपनी जीत पर कहा कि आम जनमानस व कार्यकर्ता साथियों को कोटि कोटि आभार, है मेरी जीत आपकी जीत है,मैं हमेशा आप सबकी सेवा में तत्पर रहुंगा और आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा ।