भाजपा को जिताने में पन्ना प्रमुखों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

 



_होगी तभी जीत जब होगा बूथ मजबूत_

*रवीश पाण्डेय*

सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर के तहसील सभागार में प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश व समाज के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते हैं। 

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी की मंशा है कि प्रदेश की सभी बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन हर हाल में कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जब हम बूथ पर मजबूत होंगे तभी जीतेंगे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक काली प्रसाद ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को पूरे मनोयोग से चुनाव की तैयारी में लग जाना है।आर एस एस स्वयसेवक इन्द्रहास पाण्डेय ने कहा कि पन्ना प्रमुखों के बोए हुए फसल को आगामी चुनाव में भाजपा काटेगी।लेकिन कार्यकर्ता जब प्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित होता तो पार्टी व उम्मीदवार को इसका खामियाजा भुगतना तय होता है।जब कार्यकर्ता की नही सुनी जाएगी तो भला जीत की आस लगाए उम्मीदवार को हार का मुंह देखना ही पड़ेगा।

उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, अजय शाही, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जयनाथ कुशवाहा,सत्येंद्र त्रिपाठी,संजय दुबे,बचनदेव गोंड, सन्तोष त्रिगुनायक, विनय पांडेय,अजय दुबे वत्स,उमाकान्त मिश्र,अशोक तिवारी,रविन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश मद्देशिया,पुनीत यादव,विकास रौनियार,शेषनाथ भाई, आशुतोष तिवारी,राजेश रावत,कन्हैया मिश्र,रविशंकर मिश्र,रोहित मिश्र,बृजेश कुशवाहा,चेतन सिंह,विनय तिवारी, मन्नजय मौर्य, गिरीश कुशवाहा,पुरुषोत्तम दुबे,तारकेश्वर नाथ तिवारी,पिंटू तिवारी,दीपक श्रीवास्तव, राघवेंद्र पासवान,अमरदत्त यादव,पुनीत पाठक,पंकज पासवान,मनोज कन्नौजिया, राकेश राय, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।