रजनीकांत और शिवराज बने जिला पदाधिकारी, लोगों ने दी बधाई



सलेमपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी में सलेमपुर विधानसभा के दो लोगों को स्थान मिला है, सलेमपुर विधानसभा के लार मण्डल में रहने वाले दो  कार्यकर्ताओ को किसान मोर्चा की कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने शीर्ष नेतृत्व की संतुति पर भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित किया है, कार्यकारिणी में लार मण्डल के निवासी, पार्टी के पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ता रजनीकांत सिंह को किसान मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष और लार मण्डल से ही युवा किसान शिवराज मणि सिंह को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

इनके मनोनयन से सलेमपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

इन सभी लोगो के किसान मोर्चा में जिला पदाधिकारी बनाये जाने पर सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख सिमा सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह, अमित सिंह बबलू, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, जिला मंत्री शिव कुमार राजभर सलेमपुर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, लार मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, लार रोड मण्डल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मझौली सहजौर मण्डल अध्यक्ष संजय दुबे,अजय दुबे वत्स ने शुभकामना दिया है।