भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सेक्टर के बूथों पर सघन जनसम्पर्क किया गया



भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मण्डल द्वारा सेक्टर हरैया और बछउर में बूथ विजय अभियान के सेक्टर के बूथों पर सघन जनसम्पर्क किया गया। विधायक काली प्रसाद ने प्रदेश सरकार के विगत साढ़े चार साल की उपलब्धी गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानो के हितो को सर्वोपरी रखा गया है। प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानो के खाते में 2000 रूपये भेजा जा रहा है।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलायों को सरकार आत्मनिर्भर बना रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओ की शादी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,  वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन से लोग लाभवन्तित हो रहे है।

घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर घर तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। राशन वितरण से लेकर विकास के काम कराए गए हैं।

जनसम्पर्क अभियान के प्रमुख अजय दुबे वत्स ने कहा सात अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां हर किसी को घर जाकर बताई जाएगी और उपलब्धियों से जुड़ा पत्रक भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि और गरीबों के लिए किए गए कार्यों को बताना है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच ईमानदार है और काम दमदार है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना की लड़ाई में जान और जहान दोनो को बचाया है। घर घर राशन मुफ्त में दिए गए तो माहमारी रोकने के लिए मुफ्त में टीकाकरण तक कराया गया।

उक्त अभियान में कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक कुमार तिवारी, अमरेश सिंह बबलू, निर्मला गौतम, सेक्टर संयोजक पिंटू तिवारी, अवधेश मद्देशिया, अनूप मिश्रा, अजय गौतम, उमाकान्त मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, राघवेंद्र पासवान, अशोक सिंह, अनुराग मिश्र, आयुष मणि, शेषनाथ भाई, छेदी जायसवाल, रजनीकांत सिंह, कृष्णकुमार चन्द्र आदि मौजूद रहे।