महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्र के लिये महान पुरूष रहे : उमाकांत मिश्र



भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ताओ  ने स्वच्छता अभीयान  चलाकर  गांधी  जयंती  मनाई  और सलेमपुर गांधी जी की  मूर्ती  पर  माल्यार्पण  किया  साथ ही भारत के  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी  का  भी  जयंती  मनाई  सलेमपुर गांधी  चौंक पर  महात्मा गांधी की महानता, लाल बहादुर शास्त्री जी के  विचारों के बिषय  पर  प्रकाश  डालकर  आत्मसात  किया l इस  कार्यक्रम  को  सम्बोधित  करते हुए भाजपा  नेता  उमाकांत्त  मिश्रा ने कहा कि गांधी जी इस बात में विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते। उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया। 

महात्मा गांधी ने लंदन में कानून की पढ़ाई की थी। लंदन से बैरिस्टर की डिग्री हासिल कर उन्होंने बड़ा अफसर या वकील बनना उचित नहीं समझा, बल्कि अपना पूरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया। अपने जीवन में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कई आंदोलन किए। वह हमेशा लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे।

कार्यक्रम में अशोक कुमार पान्डेय विनय पान्डेय,पिन्टू तिवारी, अवधेश मदेशिया, शेषनाथ भाई,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सिद्धार्थ वर्मा, जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री जयप्रकाश गोंड, राघवेन्द्र पासवान, दीपक श्रीवास्तव, रत्नेश मिश्र,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।