गांधी जयंती पर श्रमिको व भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान


सलेमपुर नगर मे भारतीय जनता पार्टी के बिधायक काली  प्रसाद  जी ने गांधी जयंती पर  गांधी  चौक पर  गांधी जी की मूर्ती पर माल्यार्पण  किया  तथा  भाजपा  कार्यकर्ताओ  व  गांधी  आश्रम मे  सेवा  करने  वाले  कार्यकर्ता  को अंग  बस्त्र  से  सम्मानित  किया भाजपा  के  लोकप्रिय  बिधायक  काली  प्रसाद  ने कहा कि  महात्‍मा गांधी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं, एक सोच हैं। एक ऐसी सोच, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिक बनी हुई है और करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। अहिंसा महात्‍मा गांधी के दर्शन का मूल मंत्र रहा, जिसके बारे में उन्‍होंने कहा था, 'अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है, जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।'