विश्व शिक्षक दिवस गुरूजनो के लिये मनाया जाता है : त्रयम्बक त्रिपाठी



उत्तर प्रदेश भाजपा  के  प्रदेश  मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी ने  बिश्व  शिक्षक  दिवस  की  बधायी  देते  हुए  कहा कि विश्व शिक्षक दिवस (अंग्रेज़ी:World Teacher's day) 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस दिन अध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है।

इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा और  उनके  द्वारा किये  गये  कार्यो  पर  विचार किया  जाता है। 

अतः इसे 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग सौ से अधिक देशों में मनाया जा रहा है और इस प्रकार वर्ष 2021 में यह 27वाँ विश्व शिक्षक दिवस  मनाया  जा रहा है  मैं  अपने  सभी  गुरूजनो  का  आदर करते हुए  मैं  उनको  प्रणाम  करता हूँ।