भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का मनाया जन्मदिन


रामपुर कारखाना विधानसभा के माननीय विधायक श्री कमलेश शुक्ला जी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया गया, जहाँ विधायक प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला, ने व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प  अर्पित  कर  जन्मदिन  मनाया। जिसमे महाराज राधा कृष्ण धाम मंडल अध्यक्ष नागेशपति तिवारी, विजय गौड़ जिला पंचायत सदस्य, रिंकू पाण्डेय, हितेंद्र तिवारी, राजन जी पूर्व प्रधान, शिवाकांत तिवारी जी प्रतीक मिश्र, प्रीतम गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे जहाँ एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी।