भाजपा सरकार ने युवा शिक्षित को बनाया बेरोजगार : श्रीनाथ तिवारी




जनता का जनादेश सपा के पक्ष में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री 

देवरिया। समाजवादी पार्टी में ही नौजवानों का भविष्य सुरक्षित है।सपा ही नौजवानों को रोजगार, शिक्षा दे सकती है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता श्रीनाथ तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

श्री तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही किसानों नौजवानों मजदूरों सहित सभी वर्गों का भविष्य सुरक्षित है। देश व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आयी है। आम अवाम एकदम असुरक्षित महसूस कर रहा है। महंगाई जैसे डॉइन खाए जा रही है। खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोलियम तक सभी चीजें महंगा हो चुकी है। महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के अंदर कानून नाम की कोई चीज नही है। हत्या लूट डकैती ब्लात्कार की बाढ़ सी आ गयी है।प्रशासन सत्ता के इशारे पर कार्य कर रही है।प्रदेश में अराजकता का माहौल है।देश के अंदर कोई भी जांच एजेंसी आज के समय मे निष्पक्ष नही रह गयी है। भाजपा अपने हार को देखते हुए सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उत्तर प्रदेश  मे  सपा  की  लहर  देख कर  बिरोधी पार्टी पुरी  तरह से  फेल हो  गयी है जनता  का  जनादेश  अखिलेश यादव  के  पक्ष में है 2022  का बिधानसभा  चुनाव  सपा  की  जीत  का  केन्द्र  बनेगा रुद्रपुर बिधानसभा की जनता श्रीनाथ  तिवारी  और  सपा को जीताकर अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाने का  संकल्प  लिया है  

भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है अभी हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने सत्ता का खेल खेला है जो किसी से छुपा नही है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विकास पुरुष हैं उन्होंने प्रदेश की सत्ता में रहते हुए 108,102 एम्बुलेंस, डायल 100, महिलाओं के सुरक्षा हेतु 1090, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि का कार्य करा के ये साबित कर दिया कि सपा ही प्रदेश का विकास करा सकती है। आने वाले 2022 के चुनाव में जनता वोट के चोट से भाजपा को जबाब देने का कार्य करेगी।

शिवाकांत तिवारी की रिपोर्ट :-