सलेमपुर विधानसभा से भाजपा के काली प्रसाद का विधायक होना आवश्यक : मनोज विश्वकर्मा


सलेमपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि सलेमपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से काली प्रसाद का विधायक होना अति आवश्यक है। क्योंकि सलेमपुर से काली प्रसाद  विकास  के गति को आगे और निरंतर बढ़ा सकते हैं। भाजपा के सच्चे सिपाही होने के नाते काली प्रसाद जनता के बीच आज भी मजबूत कार्यकर्ता के रूप में दिखाई दे रहे  है भाजपा के इतिहास में मेरे गुरु स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद मिश्र के बाद दूसरे विधायक काली प्रसाद ही हैं जिन्होंने भाजपा का कमल खिलाया है। और सलेमपुर विधानसभा के विधायक बने 35 साल बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल पर चुनाव जीतने से विरोधी  पूरी तरह से सकते में हैं और भाजपा विधायक के खिलाफ तमाम तरह से साजिश रचने का पूरा प्रयास कर रहे हैं  बात किया जाए तो विधायक के गाड़ी पर एक बार कुछ  अराजक तत्वों द्वारा विधायक के गाड़ी पर हमला भी किया गया था लेकिन वह बाल बाल बच  भी  गये  भाजपा कार्यकर्ताओं के आगे विरोधियों का कुचक्र काम नहीं करेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निष्ठावान होता है और पार्टी के हित में पूरी तरह से लगा रहता है एक व्यवसाई होने के नाते व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काली प्रसाद से हमेशा बात करता रहता हूं  मैंने सलेमपुर के विकास के लिए नगर पालिका सलेमपुर को बनाने हेतु विधायक से निवेदन किया था तो उन्होंने सलेमपुर को नगरपालिका का मुद्दा सदन में उठाने का कार्य किया जो जनता के बीच सराहनीय था काली प्रसाद ने क्षेत्र में गरीबों और का सहयोग कर माननीय मुख्यमंत्री जी के कोष से स्वास्थ्य हेतु तमाम सहयोग जनता को कराया है सड़कों का जाल बिछाने के लिए पूरा प्रयास करते रहते हैं। मंडी समिति बनाने का उन्होंने अपना एक लक्ष्य माना है जनता के विकास के लिए पूरा सहयोग करते  हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आदर उनका एक बड़ी प्रतिभा देखी जाती है। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग करता हूं कि सलेमपुर से काली प्रसाद जी को टिकट दिया जाए जिससे क्षेत्र का विकास और भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो सके और उत्तर प्रदेश में पुनः योगी सरकार बन सके। 

शिवाकांत तिवारी कि रिपोर्ट :-